{"_id":"62d14d9a17aac83512134a7e","slug":"two-killed-one-injured-after-road-accident-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti Accident: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, इलाज के दौरान दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti Accident: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, इलाज के दौरान दो की मौत
Fri, 15 Jul 2022 05:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:00 PM IST
सार
मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोस व गांव के लोग भी आहत हैं। भिउरा गांव निवासी रोहित तीन भाइयों एवं तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। रोहित घर से बाहर रहकर कहीं पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
बस्ती में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के खुशहालगंज रामलीला मैदान के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित डीसीएम ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया था। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक युवक का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी हर्षित सिंह (22), दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी (20) अयोध्या से घर आ रहे थे। छावनी तिराहे पर पहले से ही वाहन के इंतजार में खड़े भिउरा गांव निवासी रोहित (25) को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक राम जानकी मार्ग से होते हुए खुशहालगंज राम लीला मैदान के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके आपस में बात करने लगे। तभी दुबौलिया से छावनी की तरफ जा रही डीसीएम ने तीनों को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस एवं परिवार के लोग घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर भिउरा गांव निवासी रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह एवं अजीत सोनी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को भोर में दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी की भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
शुक्रवार को भोर में दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी की भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।