Gorakhpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पनियरा के रुद्रापुर निवासी रमाशंकर (55) की मौत हो गई। रमाशंकर नौ दिन पहले पत्नी सुभावती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के पुंडा निवासी रुद्रनाथ तिवारी (50) की रोडवेज बस के चपेट में आने से मौत हुई है। बुधवार सुबह वह साइकिल से गीडा स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। रास्ते में बस की चपेट में आने से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
उधर, गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पनियरा के रुद्रापुर निवासी रमाशंकर (55) की मौत हो गई। रमाशंकर नौ दिन पहले पत्नी सुभावती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे। बुधवार को दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी सीमा (28) पत्नी रामू साहनी के रूप में हुई है।
राजगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, गोला-कौड़ीराम सड़क मार्ग पर चिलवा पुल के पास बुधवार दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रानीपुर निवासी राहुल चौधरी व सोमनाथ बाइक से किसी कार्य के लिए कौड़ीराम जा रहे थे। चिलवा पुल के पास धौरहरा मोड़ पर पहुंचे थे कि बाड़ेपार निवासी राकेश बाइक से गोला किसी काम से जा रहे थे। दोनों बाइक की टक्कर में तीनों घायल हो गए।
दो वाहनों में टक्कर, पिता की मौत, बेटा समेत तीन घायल
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास दो चार पहिया वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बसंतपुर निवासी सोहन (50) की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अशोक और दूसरे कार में सवार सिद्धार्थनगर के सनई निवासी इमरान और मधुकरपुर निवासी मोहन श्रीवास्तव घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।