फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two hospitals and one diagnostic center sealed in Chaurichaura

Gorakhpur: चौरीचौरा में दो अस्पताल व एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील, बिना पंजीकरण के ही हो रहा था संचालन

Sat, 03 Sep 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ एके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम जांच करने पहुंची। नई बाजार के चंद्रा हास्पिटल में अभी जांच चल रही थी कि इसकी सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Two hospitals and one diagnostic center sealed in Chaurichaura
अस्पताल सील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को चौरीचौरा क्षेत्र में सात अस्पतालों की जांच की। दो अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर पंजीकृत नहीं मिला। जिन्हें सील कर दिया गया। संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को चौरीचौरा क्षेत्र में अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों के बिना पंजीकरण संचालित होने की शिकायत मिली थी। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ एके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम जांच करने पहुंची। नई बाजार के चंद्रा हास्पिटल में अभी जांच चल रही थी कि इसकी सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कई अस्पतालों के शटर गिर गए और संचालक गायब हो गए। चंद्रा हॉस्पिटल को आयुर्वेद ेमें पंजीकरण कराया गया था और एलोपैथिक का इलाज किया जा रहा था। ओटी व वार्ड को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नई बाजार में शानवी हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। सरैया बाजार में चंदा डायग्नोस्टिक सेंटर भी पंजीकृत नहीं मिला, वहां अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित की जा रही थी। उसे भी सील किया गया।

डुमरी खुर्द में शोभित मेडिकेयर हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं था, लेकिन बंद मिला। डॉ. एके सिंह ने कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed