फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two groups clashed over an old rivalry, causing chaos at Bhopa Bazaar intersection.

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, भोपा बाजार चौराहे पर मची अफरा-तफरी

Mon, 10 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over an old rivalry, causing chaos at Bhopa Bazaar intersection.
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर रविवार सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। भाऊपुर निवासी राकेश मौर्या और भोपा बाजार निवासी श्रवण गुप्ता के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को दोनों का आमना-सामना भोपा चौराहे पर हो गया, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें राकेश मौर्या और श्रवण गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया था। रविवार को उसी पुरानी रंजिश ने फिर से हिंसक रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed