एमएमएमयूटी की दो छात्राओं का हुआ मल्टीनेशनल कंपनी में चयन, जानिए कितना होगा इनका सालाना पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है।
बता दें कि एमएमएमयूटी में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्राओं रश्मि गुप्ता और रिया सिंह का चयन ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र भारत की नामचीन कंपनी बाईजूस में हुआ है। कंपनी ने दोनों छात्राओं को बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर दस लाख रुपये सालाना के आरंभिक पैकेज पर नियुक्त किया है।
इसके अलावा, एमबीए अंतिम वर्ष के ही एक और छात्र आलोक कुमार पाल का चयन मैक्स ब्युपा हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड में चयन हुआ है। मैक्स ब्युपा ने आलोक को बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर पांच लाख रुपये सालाना के आरंभिक पैकेज पर नियुक्त किया है।
एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन तीनों विद्यार्थियों का चयन कंपनियों द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा और कई चरणों के ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद हुआ है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में एमबीए के लगभग सभी अर्ह छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और शेष छात्रों को भी उद्योग जगत एवं बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं को तैयार करने एवं परिष्कृत करते रहने की नसीहत दी। एमबीए के छात्रों के प्लेसमेंट में मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ राजेश सिंह का विशेष योगदान रहा।