{"_id":"5f9d22048ebc3e9bed14ba82","slug":"two-girl-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस भर्ती को दौड़ रहीं तीन सहेलियों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस भर्ती को दौड़ रहीं तीन सहेलियों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल
Sat, 31 Oct 2020 07:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार थाना के महावीर छपरा चौराहे के पास शनिवार की सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ने निकलीं तीन सहेलियों को गिट्टी लदे ट्रक ने रौंद दिया। सिर पर पहिया चढ़ने से रीमा गुप्ता (18) और श्रेयजल (17) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि प्रिया वर्मा घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे से आक्रोशित घरवालों ने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया मगर इसी बीच उधर से गुजर रहे सांसद रवि किशन व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश शाही ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, महावीर छपरा चौराहे पर शनिवार की सुबह घर से रोज की भांति तमलिया, गोला निवासी रीमा गुप्ता (18) पुत्री हनुमान प्रसाद, महावीर छपरा निवासी श्रेयजल (17) पुत्री विनय वर्मा, प्रिया वर्मा पुत्री अजय वर्मा, करीना (14), नेहा (18) और जानू (15) पुत्री देवा नंद चौधरी दौड़ने के लिए इकट्ठा हुईं।

बम फटने जैसी आई थी आवाज
रीमा अपने ननिहाल में महावीर छपरा में रहती थी। सुबह 5.30 बजे नेशनल हाइवे 29 पर महावीर छपरा चौराहे से सभी दौड़ रहीं थीं कि इस बीच बम फटने की तरह आवाज हुई। तेज आवाज सुनकर चौराहे के लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के बाद घरों से बाहर निकले तो सड़क पर पसरा खून देखकर होश उड़ गए। सड़क पर रीमा और श्रेयजल की लाशें पड़ी थीं। वहीं प्रिया तड़प रही थी।
मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने प्रिया को तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को बेलीपार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बेलीपार थाना के प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हादसा होना, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है, चालक की तलाश की जा रही है।