यहां चर्चा में हैं ये दो प्रेम कहानियां, एक ने प्रेमी को भिजवाया जेल, दूसरी घसीट कर ले गई थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में प्रेम प्रपंच के दो मामले में प्रेमी पर प्रेमिका भारी पड़ी हैं। पहले मामले में तो प्रेमी सलाखों के पीछे चला गया। लेकिन दूसरे मामले में अभी झोल है। दोनों तरफ से बात बनाने के लिए पंचायत चल रही। पुलिस भी दोनों पक्ष के इरादों को जानने के लिए खामोशी से बैठी है।
पहला मामला चौक क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवक एवं युवती के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों मोबाइल पर खूब बातचीत कर अपने घर गृहस्थी को आगे बढ़ाने की बात किया करते थे। कुछ दिनों बाद दोनों के रिश्तों में थोड़ी दरार आई।
इसके बाद दोनों के बीच जमकर नोकझोक हुई। झगड़ें से आक्रोशित प्रेमिका सीधे थाने में अपनी समस्या बताने चली गई। युवती शादी करने की जीद पर अड़ी रही। लेकिन इस पर युवक के घर वाले राजी नहीं हुए। युवती के मुताबिक उसकी शादी पहले ही मंदिर में हो चुकी है।
प्रेमी ने अपना गला फंसता देखा तो शादी करने के लिए कहने लगा। लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौक थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
उधर, दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। इस प्रेम कहानी में प्रेमी सीधे प्रेमी के घर शादी करने के लिए पहुंची तो हड़कंप मच गया। युवती पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है तो युवक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों एक बाइक शोरूम में काम करते थे। युवक सउदी अरब चला गया।
वहां रहने के बाद भी उसने बातचीत का सिलसिला जारी रखा। जब वह सउदी से वापस लौटा तो युवक की शादी सात जून को तय हो गई। इसकी भनक युवती को लगी तो वह गुस्से में आ गई। वह सीधे युवक के घर पहुंच गई। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्ष में सुलह करने की बात चल रही है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत चल रही है। अगर दोनों के बात नहीं बनेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।