फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Funny love story in maharajganj

यहां चर्चा में हैं ये दो प्रेम कहानियां, एक ने प्रेमी को भिजवाया जेल, दूसरी घसीट कर ले गई थाने

Sun, 31 May 2020 06:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two Funny love story in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले में प्रेम प्रपंच के दो मामले में प्रेमी पर प्रेमिका भारी पड़ी हैं। पहले मामले में तो प्रेमी सलाखों के पीछे चला गया। लेकिन दूसरे मामले में अभी झोल है। दोनों तरफ से बात बनाने के लिए पंचायत चल रही। पुलिस भी दोनों पक्ष के इरादों को जानने के लिए खामोशी से बैठी है।

विज्ञापन


पहला मामला चौक क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवक एवं युवती के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों मोबाइल पर खूब बातचीत कर अपने घर गृहस्थी को आगे बढ़ाने की बात किया करते थे। कुछ दिनों बाद दोनों के रिश्तों में थोड़ी दरार आई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच जमकर नोकझोक हुई। झगड़ें से आक्रोशित प्रेमिका सीधे थाने में अपनी समस्या बताने चली गई। युवती शादी करने की जीद पर अड़ी रही। लेकिन इस पर युवक के घर वाले राजी नहीं हुए। युवती के मुताबिक उसकी शादी पहले ही मंदिर में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने अपना गला फंसता देखा तो शादी करने के लिए कहने लगा। लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौक थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

उधर, दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। इस प्रेम कहानी में प्रेमी सीधे प्रेमी के घर शादी करने के लिए पहुंची तो हड़कंप मच गया। युवती पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है तो युवक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों एक बाइक शोरूम में काम करते थे। युवक सउदी अरब चला गया।

वहां रहने के बाद भी उसने बातचीत का सिलसिला जारी रखा। जब वह सउदी से वापस लौटा तो युवक की शादी सात जून को तय हो गई। इसकी भनक युवती को लगी तो वह गुस्से में आ गई। वह सीधे युवक के घर पहुंच गई। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्ष में सुलह करने की बात चल रही है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत चल रही है। अगर दोनों के बात नहीं बनेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed