{"_id":"602288ce8ebc3ed24c00dd1a","slug":"two-friends-left-for-home-for-college-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के लिए घर से निकली दो सहेलियां लापता, पुलिस को नहीं दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के लिए घर से निकली दो सहेलियां लापता, पुलिस को नहीं दी गई सूचना
Tue, 09 Feb 2021 06:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनहीं में पढ़ने वाली दो सहेलियां सोमवार को लापता हो गईं। घरवालों ने काफी तलाश की, मगर नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
मंगलवार को कॉलेज में प्राचार्य से मुलाकात की, मगर उन्होंने कोई जानकारी ना होने की बात कही। परिजन या कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की युवती सिकरीगंज इलाके की रहने वाली सहेली के साथ पढ़ने के लिए गई। बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली युवतियां देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने एक दूसरे से बात की।
विज्ञापन
इससे पता चला कि दोनों ही लापता हैं। इसके बाद दोनों ही युवतियों के पिता मंगलवार को कॉलेज पहुंचे। यह जानने की कोशिश की कि सहेलियां कॉलेज आई थीं या नहीं।
इस पर कॉलेज प्रशासन की ओर से पल्ला झाड़ लिया गया। इस सिलसिले में प्राचार्य केपी चौरसिया का कहना है कि कौन कब आ रहा है, यह जानना मेरा काम नहीं है। इतना किसी के पास समय नहीं है कि वह हाजिरी ले।