{"_id":"64a91da91fc682859503fb6e","slug":"two-friends-killed-in-road-accident-last-journey-of-both-together-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई थी जान: दोनों दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा, लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गई थी जान: दोनों दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा, लोगों की आंखें हुईं नम
Sat, 08 Jul 2023 01:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:56 PM IST
सार
कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में एक साथ दो जिगरी दोस्तों की मौत के बाद शुक्रवार को दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों का एक ही घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है।
नगर पंचायत मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ मिश्र टोला निवासी अभिषेक मिश्रा (20) अपने साथी कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू (20) व अविनाश गुप्ता (22) के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम घर से किला चौराहा घूमने के लिए बाइक से निकले।
इसे भी पढ़ें: ट्रेन की बोगी ही नहीं विश्रामालय और प्लेटफार्म भी हाउसफुल, इधर-उधर सोकर यात्री गुजार रहे रात
विज्ञापन
वह मझौलीराज- मैरवा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर बीच में बैठे कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अभिषेक मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
वहीं आशीष गुप्ता का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप की तलाश की जा रही है।