{"_id":"5e4d3da08ebc3ef27e0af159","slug":"two-female-teacher-fight-for-school-charge-eight-injured-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: स्कूल का चार्ज लेने के लिए आपस में भिड़ी महिला अध्यापक, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: स्कूल का चार्ज लेने के लिए आपस में भिड़ी महिला अध्यापक, आठ घायल
Wed, 19 Feb 2020 09:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:16 PM IST
सार
- गौरीबाजार के जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर का है मामला
- कराया उपचार, चाकू-फरसा भी चलने की बात कही गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा का मंदिर बुधवार को संघर्ष का मैदान बन गया। प्रधानाध्यापक पद को लेकर हुए संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के जूनियर हाईस्कल इंदूपुर प्रथम का है। सभी का घायलों का उपचार कराया गया। जानकारी होने पर बीईओ गौरीबाजार और बीएसए ने विद्यालय पर पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर प्रथम में प्रधानाध्यापक पद को लेकर विवाद चल रहा है। इसी गांव की रहने वाली पूनम सिंह और कुसुम सिंह के बीच वरिष्ठता को लेकर विवाद चल रहा है। 29 जनवरी से यह विवाद और गहरा गया। मामले की जानकारी बीईओ को दी गई। लेकिन उन्होंने कोई हल नहीं निकाला। बताया जा रहा है कि कुसुम सिंह चार फरवरी को अवकाश पर चली गईं और मंगलवार को लौटीं।
विज्ञापन
उन्होंने इसी विद्यालय में सहायक अध्यापक अपने बेटे को चार्ज दे दिया। आरोप है कि कुसुम सिंह बैक डेट से हस्ताक्षर बना रही थीं। बुधवार को सुबह 10 बजे पूनम सिंह ने इसका विरोध किया। इसको लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी, फरसा और चाकू लेकर स्कूल में पहुंच गए। खूनी संघर्ष में एक पक्ष की पूनम सिंह (50), अमित सिंह (28), दीपक सिंह (40), आदित्य सिंह (25), अंकित सिंह (27) और दूसरे पक्ष के आलोक सिंह, नवनीत सिंह, संजय सिंह सहित कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह है मामला
आनन-फानन सभी को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया। वहां से स्थिति गंभीर देखकर दीपक सिंह, अमित सिंह और आदित्य सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत गौरीबाजार के थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच-पड़ताल की गई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि कुसुम सिंह पिछले तीन साल से विद्यालय में वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहीं। कुछ दिनों पूर्व बीएसए ने पूनम सिंह को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने न्यायालय की शरण ले ली। दोनों पक्षों के बीच पदभार ग्रहण करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसमें मेरे स्तर से कोई गलती नहीं है। बीएसए इस मामले का निस्तारण करेंगे। स्कूल में विवाद करना ठीक नहीं था।