{"_id":"623812e4314bf623cc0d0691","slug":"two-died-one-missing-due-to-drowning-in-river-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: नदी में डूबने से दो की मौत, एक लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: नदी में डूबने से दो की मौत, एक लापता, तलाश जारी
Mon, 21 Mar 2022 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गोला और चिलुआताल इलाके में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। नदी में लापता की तलाश में गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के बनवारपार निवासी अश्वनी यादव (18) गांव के ही राज (20) के साथ शनिवार को सरयू नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। राज को किसी तरह से स्थानीय लोगों ने नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, मगर उसकी मौत हो गई। अश्वनी लापता है, उसकी तलाश में गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन
जगतबेला प्रतिनिधि के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के उतरासोत गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए युवक की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। जबकि, उसके साथी को लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खलीलाबाद निवासी करन (18), विशाल वर्मा, राज चौरसिया, गोपाल चौरसिया, राम औतार, आदित्य होली खेलकर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक रोककर नदी में रंग साफ करने लगे। इसी दौरान करन और विशाल डूबने लगे। विशाल को बचा लिया, लेकिन करन की मौत हो गई।