{"_id":"633fb1becca6ba09803c4f3c","slug":"two-died-due-to-rain-in-gorakhpur-basti-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत
Fri, 07 Oct 2022 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:31 AM IST
सार
बस्ती जिले में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। संतकबीरनगर में 24 घंटे में 89.66 मिमी बारिश हुई। मेंहदावल विद्युत उप केंद्र में पानी भरने से 600 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सिद्धार्थनगर में 93.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी सात जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पानी भर गया और बिजली गुल हो गई। देवरिया और महराजगंज में बारिश के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक 190 मिलीमीटर बारिश हुई। देवरिया में 48 मिमी बारिश हुई। जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बिरवां गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान पेड़ गिरने से सात वर्षीय राज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
महराजगंज में 126 मिमी बारिश हुई। जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के लेहड़ा खास में दीवार गिरने से माधव (55) की मौत हो गई। कुशीनगर के सभी छह तहसीलों में औसतन 92.93 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
बस्ती जिले में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। संतकबीरनगर में 24 घंटे में 89.66 मिमी बारिश हुई। मेंहदावल विद्युत उप केंद्र में पानी भरने से 600 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सिद्धार्थनगर में 93.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।