फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died due to drowning in pond at Kushinagar

यूपी: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, मछली पकड़ने के दौरान पल्टी नाव

Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Two died due to drowning in pond at Kushinagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तालाब में नाव से मछली पकड़ने गए छह लड़के डूब गए। इसमें से चार को बचा लिया गया जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बंधुछपरा गांव के सटे बड़ा सा ताल है, इसमें बरवारतनपुर गांव के एक व्यक्ति ने मछली पालन कराया है। घटना में बचे विशाल (12) ने बताया कि मछली पालक का नौकर निवासी बाड़ी टोला नूर आलम (25) ने उन्हें मछली पकड़ने की बात कहकर नाव से तालाब में ले गया था। इस दौरान नाव में गांव के धनंजय (20), चांद (12,) कृष्णा (10) व अंकित (18) सवार था।
विज्ञापन


नूर आलम नाव चला रहा था। नाव गहरे पानी में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई और सभी डूबने लगे। विशाल किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया तो गांव वाले दौड़ पड़े। कृष्णा व अंकित को बाहर निकाल लिया गया, नूर आलम तैरकर बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पानी के अंदर से धनंजय व चांद को निकाला तबतक उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ राम कृष्ण यादव, एसआइ पीके सिंह मय फोर्स पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दो लड़कों की मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed