{"_id":"5f3436a68ebc3e3c9f337111","slug":"two-dead-including-a-young-man-in-road-accident-gorakhpur-city-news-gkp3615779101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत
सहजनवां (गोरखपुर)। गीडा इलाके के हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार भानू प्रताप मिश्रा (22) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उनकी भी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के डुमरी निवासी भानू प्रताप मिश्रा पड़ोसी इंदू पत्नी रामपति तिवारी को लेकर उनके मायके सतुआभार, खजनी छोड़ने जा रहे थे। अभी वह गीडा सेक्टर 15 के पास पहुंचे थे कि पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है।