फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two dead and 153 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एम्स के डॉक्टर दंपती समेत मिले 153 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Sun, 04 Oct 2020 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Two dead and 153 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के बीच पिछले 24 घंटे में मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर 200 से नीचे आ गया है। शनिवार को महज 153 नए मरीज मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक, एम्स में डॉक्टर का पूरा परिवार समेत सात मासूम शामिल हैं। इनकी उम्र एक से लेकर आठ साल के बीच है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 16164 पहुंच गया है। इनमें 14038 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 263 हो गई है। एक्टिव केस 1863 हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सहजनवां एसडीएम अनुज मलिक की तबीयत खराब होने पर उन्होंने एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा है। इनके अलावा रेलवे अस्पताल सहित रेलवे बिछिया कॉलोनी के कई लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा मोगलहा में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। इनमें एक सात साल का मासूम भी शामिल हैं। जंगल सालिक राम में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक साल का मासूम है। तीनों होम आइसोलेट हैं। रुस्तमपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों में मां औैर छह साल का बेटा पॉजिटिव पाया गया है। चरगांवा में मां और एक साल की मासूम भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहद्दीपुर में आठ साल का मासूम भी संक्रमित मिला है। वहीं, एम्स में डॉक्टर दंपती के साथ दो साल का मासूम भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इनके अलावा सहजनवां तहसीलदार के यहां तैनात एक गार्ड संक्रमित पाया गया है। इसके बाद से तहसील को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

शहरी क्षेत्र में मिले 86 नए मरीज

शहर की बात करें तो 86 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 31 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर 23, गोरखनाथ 13, कोतवाली और रामगढ़ताल में सात-सात, चिलुआताल, राजघाट, तिवारीपुर में एक-एक और गुलरिया में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 50 नए मरीज मिले हैं। इनमें बड़हलगंज, कैंपियरगंज, कौड़ीराम, खोराबार, गोला में दो-दो, चरगांवा 11, खजनी चार, सजहनवां में आठ मरीज मिले हैं। इनके अलावा 17 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  
 
दो संक्रमितों की मौत

पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई है। दोनों मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें शहर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग और 70 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों के शव को कॉलेज प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
 
महिला अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए महिला अस्पताल में कोरोना जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्रसव कराने आ रही महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंटीजन किट से जांच शुरू की गई है। इनके अलावा महिला अस्पताल में इलाज कराने वाली महिला भी कोरोना जांच करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed