फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two days Yoga seminar organized at Gorakshanath peeth and MMMUT

आज पूरा शहर घर में करेगा योग, यहां से ले सकते हैं ऑनलाइन प्रशिक्षण

Sun, 21 Jun 2020 08:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 08:23 AM IST
सार

  • गोरखनाथ मंदिर, रेलवे, विश्वविद्यालय, पतंजलि सहित कई जगहों पर ऑनलाइन होंगे योग
  • एमएमएमयूटी, श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ पर व्याख्यान का आयोजन भी होगा

विज्ञापन
two days Yoga seminar organized at Gorakshanath peeth and MMMUT
योगा - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संकटकाल में इस बार योग दिवस पर नजारा बदला रहेगा। रविवार को पूरे शहर में लोग घर में ही ऑनलाइन योग का अभ्यास करेंगे। प्रशिक्षक भी ऑनलाइन योग की बारीकियां सिखाएंगे। गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, रेलवे सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से इस बार ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जाएगा। वहीं श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ, एमएमएमयूटी में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन भी किया गया है।  

विज्ञापन


रेलवे में सुबह सात बजे होंगे योग कार्यक्रम
पूर्वोत्तर रेलवे में कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सुबह सात बजे से रेलकर्मी और उनके परिजन घर से ही योग करेंगे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय से योग के कार्यक्रमों का प्रसारण टीवी चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आयुष मंत्रालय की वेबसाइट, योगा पोर्टल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब एवं अन्य संचार माध्यमों से किया जाएगा। योग प्रशिक्षक योग की क्रियाएं सिखाएंगेे। इस कार्यक्रम को देखकर रेलकर्मी योग का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

 
विवि : प्रशिक्षक ऑनलाइन कराएंगे योगाभ्यास
गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग का अभ्यास कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की है। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे घर पर ही योग करें। एनएसएस के समन्वयक डॉ. केशव सिंह ने बताया कि जूम एप के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है। सुबह सात बजे से योग प्रशिक्षक ऑनलाइन योग कराएंगे। व्हाट्सएप पर लिंक आने के बाद उसे क्लिक कर डाउनलोड करना होगा। आईडी, पासवर्ड उन्हें भेजा जाएगा जिससे वे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से होगा व्याख्यान

गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन रविवार से किया गया है। संयोजक प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि नाथ पंथ का सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक आयाम विषय पर वेबिनार होगा। उद्घाटन राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह करेंगे।

इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज भी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वीके सिंह करेंगे। इसके अलावा प्रो. बलवंत शांतिलाल, प्रो. हरिकेश सिंह, प्रो. प्रकाश खड़गे, डॉ. महेंद्र सिंह तंवर, डॉ. प्रफुल्ल कुमार नाथ, प्रो. डीआर रामाकृष्ण, प्रो. यूपी सिंह, डॉ. एस के जोगी, डॉ. सुशील चंद्रा सहित देश के विभिन्न प्रांतों के विद्वान ऑनलाइन जुड़कर विचार रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed