फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two day National Seminar from tomorrow at MPPG College

गोरखपुर: एमपीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज, देश भर से जुटेंगे विद्वान

Sat, 15 Oct 2022 07:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 07:11 AM IST
सार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षा से लेकर वैश्विक स्तर तक भारत की भूमिका जैसे कुल 21 उप विषयों या शीर्षकों पर शोध प्रपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
Two day National Seminar from tomorrow at MPPG College
MP College - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में बीएड विभाग और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से 15 एवं 16 अक्तूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस दौरान देश भर के विद्वान जुटेंगे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर मंथन कर बहुमूल्य सुझाव देंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजन समिति की संयोजक एवं सचिव शिप्रा सिंह ने बताया कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं उसका कार्यान्वयन’ विषय पर केंद्रित इस आयोजन में दो दिन तक 21 विभिन्न उप विषयों पर देश के ख्यातिलब्ध विद्वान अपने शैक्षिक अनुभव को परस्पर साझा करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में संगोष्ठी के निष्कर्ष को व्यावहारिक रूप में लागू भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस आयोजन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षा से लेकर वैश्विक स्तर तक भारत की भूमिका जैसे कुल 21 उप विषयों या शीर्षकों पर शोध प्रपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रहेगी मौजूदगी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह, भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य एवं जेएनयू में सेंटर ऑफ पर्सियन एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज के प्रो. मजहर आसिफ, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सदानन्द प्रसाद गुप्त, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ रामानंद, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार के प्रो. आशीष श्रीवास्तव (डीन, स्कूल ऑफ एजुकेशन), शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षा संकाय की डीन प्रो. रजनी रंजन सिंह, भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. राजशरण शाही समेत कई शिक्षाविदों का मार्गदर्शन इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed