{"_id":"6568e8c544d8159d5702bc70","slug":"two-day-annual-sports-competition-concludes-at-mahatma-gandhi-pg-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-385022-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयुष यादव और अंजली सिंह बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयुष यादव और अंजली सिंह बने ओवरऑल चैंपियन
Fri, 01 Dec 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आयुष यादव और बालिका वर्ग में अंजली सिंह ओवरऑल चैंपियन बनीं। कुल 22 स्पर्धाओं में करीब 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
लंबी कूद और ट्रिपल जंप में स्मिता सिंह प्रथम रहीं। जेवलिन थ्रो और शॉटपुट में अंजली सिंह अव्वल रहीं। ऊंची कूद में मनोरमा कुमारी प्रथम रहीं। सौ मीटर दौड़ बालिका में वंदना सिंह और बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर में संध्या निषाद और बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम रहे।
400 मी दौड़ के बालिका वर्ग में संध्या निषाद व बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में मुस्कान यादव प्रथम, स्नेहा कानू द्वितीय, निशा पटेल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जीवन में प्रतिभाग महत्वपूर्ण है। यदि हम प्रतिभाग नहीं करेंगे तो जीवन में सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया के प्राचार्य प्रो. शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि खेल उत्सव का प्रतीक है। खिलाड़ी के अंदर समर्पण, दया, अनुशासन, सहयोग और सहायता के गुण होने चाहिए।
स्वागत प्राचार्य प्रो. अनिल सिंह ने किया। संचालन डॉ क्षमता श्रीवास्तव और आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ महेश यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रो उमेश गुप्त, प्रो. अवनीश, प्रो आलोक श्रीवास्तव, प्रो एएन ठाकुर, प्रो नमिता कुमार, डॉ एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।