फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two cousins killed four serious after car collided with tree in Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क हादसे में भाजपा नेता और उनके ममेरे भाई की मौत, चार घायल

Thu, 06 Jan 2022 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 07:44 PM IST
सार

गोरखपुर के भलुही गांव के सामने एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Two cousins killed four serious after car collided with tree in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सामने बुधवार की रात करीब 9:30 बजे कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार भाजपा नेता राहुल सिंह (22) और उनके ममेरे भाई अभिषेक कुमार सिंह (25) की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। राहुल भाजपा आईटी सेल के भटहट मंडल प्रभारी थे।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के भिसवा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ भोलू अपने सगे भाई अभिलाष सिंह, मामा के बेटे अभिषेक कुमार सिंह, रिश्तेदारी के राहुल के साथ बुधवार की रात कार से भटहट से अपने गांव भिसवा आ रहे थे। भलुही गांव के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए थे। इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राहुल सिंह तथा उनके ममेरा भाई अभिषेक प्रताप सिंह की मौत हो गई। कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके के भरसड़ गांव निवासी अभिषेक प्रताप सिंह एक संचार कंपनी में काम करते थे। चार वर्ष पूर्व शादी हुआ है उनके तीन साल का एक बच्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे घर

भाजपा नेता राहुल सिंह के मौत की खबर पाकर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, बीज एवं प्रमाणिकता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह घर पहुंचकर दुख जाहिर किए हैं। विधायक महेंद्र पाल ने कहा कि राहुल मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मम्मी...पापा कब आएंगे, सुनते ही मां हुई बेसुध

अभिषेक और राहुल की मौत की खबर से घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। राहुल के घर आई एक महिला ने बताया कि अभिषेक की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बेसुध हो गईं तो होश में आते ही बेटे ने पूछा कि मम्मी, पापा कब आएंगे? यह सुनने के बाद एक बार फिर मृतक की पत्नी बेसुध हो गई थी। उसे डॉक्टरों से दिखाया गया। कुछ यही हाल राहुल के घर पर ही है। उसके मौत की खबर से घर में मातम छा गया है। आसपास के लोग और रिश्तेदारों का घर पर आने का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed