{"_id":"683e9a16eceb5454c90d4148","slug":"two-cousin-sisters-from-gorakhpur-were-sold-for-prostitution-couple-arrested-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...नौकरी का झांसा, गोरखपुर से गायब 2 लड़कियां सैकड़ों KM दूर मिली; दोनों को इसलिए बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...नौकरी का झांसा, गोरखपुर से गायब 2 लड़कियां सैकड़ों KM दूर मिली; दोनों को इसलिए बेचा
Tue, 03 Jun 2025 12:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:24 PM IST
सार
गोरखपुर से लापता दो चचेरी बहनों को देह व्यापार के लिए बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। 23 मई को खोराबार स्थित घर से अचानक दो किशोरियां लापता हुई थीं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरियों को बिहार ले गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारा दंपती
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार इलाके से 23 मई को लापता चचेरी बहनों को बिहार ले जाकर 1.50 लाख रुपये में बेच दिया गया था। आरोपियों ने पूर्णिया में बेची गईं बहनों को मोतिहारी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा था।
दोनों पर देह व्यापार का दबाव भी बनाया और इंकार करने पर खाना बंद कर पीटा भी गया। खोराबार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों बहनों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर दंपती को गिरफ्तार किया है।
घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार में डेरा भी डाली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के तुरकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय खास निवासी महेश और उसकी पत्नी गीता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि खोराबार इलाके में रहने वाला एक परिवार सब्जी की खेती करता है। परिवार की किशोरी की उम्र 16 वर्ष है और झंगहा में रहने वाली उसकी चचेरी बहन 15 वर्ष की है।

नौकरी और रहना-खाना मुफ्त देने का दिया झांसा
दोनों चचेरी बहनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी महिला गीता से हो गई थी। सोशल मीडिया के जरिये ही दोनों की बातचीत हुई। फिर गीता ने दोनों को बिहार में 15 हजार रुपये से अधिक की नौकरी और रहना-खाना मुफ्त देने की बात कही। झांसे में आकर 23 मई को दोनों बहनें घर छोड़कर चली गईं।

गीता ने अपने दो साथियों (महिला और पुरुष) को रेलवे स्टेशन गोरखपुर भेज दिया था। रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद उनके साथ दोनों किशोरियां बिहार के पूर्णिया चली गईं। इधर, परेशान घरवालों ने तलाश के बाद खोराबार थाने में केस दर्ज करा दिया।
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो सोशल मीडिया की जरिये महेश और गीता के बारे में जानकारी मिली। तब पुलिस पांच दिन पहले मोतिहारी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने दोनों किशोरियों को एक घर से मुक्त करा लिया और दंपती को गिरफ्तार कर साथ ले आई।
पिता ने गांव के युवक पर लगाया था अपहरण का आरोप
खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि खोराबार की किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस 24 मई को दर्ज किया गया था। पिता का आरोप था कि नदी किनारे तरबूज की खेती करता है। उसके साथ दोनों किशोरियां भी खेत में हाथ बंटाती थी।

गांव का एक युवक बेटी से बात करता है, उसने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों किशोरियों का अपहरण किया है। आरोपी युवक से बेटियों के बारे में पूछा तो वह धमकी देकर भगा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिता के आरोप लगाने पर युवक को पकड़कर पूछताछ की गई, उसके मोबाइल में एक किशोरी का नंबर और बातचीत का रिकॉर्ड मिला। लेकिन, पूछताछ में उसने अपहरण करने की बात स्वीकार नहीं की। इसके बाद किशोरी के इंस्टाग्राम की जांच की गई तो उसमें गीता से बातचीत का मैसेज मिला।
इसके बाद सर्विलांस की मदद से सीडीआर निकलवाया गया तो, जिस दिन किशोरियां लापता हुईं, उस दिन गीता का गोरखपुर में लोकेशन मिला। इसके बाद गीता के बारे में जानकारी जुटा कर पुलिस टीम बिहार रवाना हुई। मोतीहारी में लोकेशन मिलने पर बिहार पुलिस की मदद से 30 मई को एक घर पर छापा मारा गया।
उस घर के अंदर-बाहर से बंद एक कमरे में एक किशोरी मिल गई। उसने बताया कि दूसरी किशोरी को लेकर गीता और महेश कहीं भाग निकले हैं। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दो मई को मोतीहारी के ही एक इलाके से गीता और महेश को गिरफ्तार कर दूसरी किशोरी को ढूंढ निकाला गया।
दोनों किशोरियों को सोमवार की सुबह पुलिस टीम गोरखपुर लेकर आई है। यहां वन स्टाफ सेंटर में दोनों किशोरियों को रखा गया है। मंगलवार को मेडिकल कराकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश कर किशोरियों को घर वालों के हवाले किया जाएगा।
खोराबार इलाके से दो किशोरियों लापता हुई थीं। पुलिस ने उन्हें खोज निकाला है। दो और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बिहार में छानबीन कर रही है।- राजकरन नय्यर, एसएसपी