{"_id":"5fc4d1498ebc3e9bc03f6784","slug":"two-corona-positive-got-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले दो संक्रमित, दो ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले दो संक्रमित, दो ने कोरोना को दी मात
Mon, 30 Nov 2020 04:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सिद्धार्थनगर जिले में दो कोरोना संक्रमित पा गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित में भर्ती कराया गया। दो लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर गए।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में संक्रमितों की संख्या घट और बढ़ रही है। मगर मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डुमरियागंज ब्लॉक के काकर पोखर और समादा तडेवा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3,915 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3,811 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 56 लोगों का इलाज चल है और जिले में अब तक 50 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि दो संक्रमित मरीज हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
