{"_id":"6281f111146d416d9b777857","slug":"two-constables-of-gorakhpur-district-suspended-for-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: लापरवाही में गोरखपुर जिले के दो दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: लापरवाही में गोरखपुर जिले के दो दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
Mon, 16 May 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 May 2022 12:07 PM IST
सार
आरोप है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट केस की विवेचना में लापरवाही बरती गई थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर दो दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने गजपुर चौकी इंचार्ज मुहम्मद गुफरान और शाहपुर थाने में तैनात रहे शैलेंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया है। दोनों पर गंभीर आरोप लगने पर जांच का आदेश दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गजपुर इलाके में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज ने एक युवक को हिरासत में लिया और रात भर बैठाए रखा। नियमानुसार जीडी (जनरल डायरी) में उसकी इंट्री नहीं की थी। इसकी शिकायत एसएसपी से हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने मामले में जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। वहीं, वर्तमान में शाहपुर थाने में तैनात शैलेंद्र शुक्ला सरहरी चौकी इंचार्ज रहने के दौरान विवेचना में लापरवाही किए थे। आरोप है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट केस की विवेचना में लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर दो दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।