फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two children died while sleeping after lighting bonfire in room Mother condition serious

Gorakhpur News: कमरे में अलाव जलाकर सोए, दो बच्चों की मौत; मां की हालत गंभीर

Thu, 18 Jan 2024 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 10:28 AM IST
सार

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कमरे में अलाव जलाकर महिला बच्चों के साथ सोई थी। दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Two children died while sleeping after lighting bonfire in room Mother condition serious
बाएं से राधिका, अंश (फाइल) और अंतिका (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गगहा थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाए गए अलाव के कारण दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर है। उसे बड़हलगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घरवालों ने विदेश में रहने वाले महिला के पति को बच्चों और महिला के बीमार होने की जानकारी दी है। सूचना के बाद वह विदेश से चल दिए हैं।

विज्ञापन


गगहा क्षेत्र के चकमाली उर्फ बिठुआ निवासी दिलीप निषाद खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। पत्नी राधिका (32) बेटे अंश (6) व बेटी अंतिका (3) के साथ घर पर रहती थी। मंगलवार रात को ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर कमरे में सोई थी। अलाव के कारण कमरे की हवा जहरीली हो गई और दम घुटने से तीनों की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर पड़ोस में रहने वाले जेठ आए और आवाज दिए। अंदर से कोई आवाज न आने पर अन्य भाइयों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया तो बिस्तर पर तीनों बेसुध पड़े थे। तीनों को लेकर परिजन पास के ही नर्सिंग होम गए, जहां पर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, मां की हालत गंभीर बनी हुई है। राधिका को बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एनएमओ की तरफ से 20 डॉक्टर गए थे अयोध्या, आईएमए के डॉक्टर यहीं करेंगे सेवा
 

उधर, दिलीप को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई। उसे तीनों के बीमार होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद से वह भी घर के लिए चल दिया है। दोनों बच्चों का शव घर पर ही रखा गया है, पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम कराने का निर्णय होगा।

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कमरे में अलाव जलाकर महिला बच्चों के साथ सोई थी। दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम पर निर्णय लिया जाएगा।

 

होश में आते ही पूछी...बच्चे कहां हैं

दो बच्चों को खाना खिलाने के बाद साथ लेकर कमरे में सोई राधिका की आंख अस्पताल में खुली। उसे अस्पताल लाने की वजह पूछी। जब घटना के बारे में बताया गया तो उसने अपने बच्चों के बारे में पूछा। उसे सदमा न लगे इस वजह से डॉक्टर ने बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी। पुलिस भी पूछताछ के लिए गई तो यही बताया कि बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर पर हैं। लेकिन, वह बार-बार बच्चों को दिखाने की बात कह रही है।

घरवाले किसी तरह उसे समझा कर शांत करा रहे हैं। उधर, पति दिलीप को भी बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पलक झपकते ही एक हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो गया।

राधिका बताती है कि रात में अलाव लेकर वह कमरे में चली गई थी। उसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं है। पड़ोस में घर बनाकर रहने वाले दिलीप के भाई बताते हैं, सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला और एक बार तेजी से खट से कुछ गिरने से आवाज आयी थी। इसके बाद ही वह गए और आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद अन्य भाइयों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो तीनों बेसुध बिस्तर पर पड़े थे। तीनों को अस्पताल ले गए, जहां बच्चों अंश और अंतिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed