{"_id":"6afda566af7fadc9030d1981","slug":"akhilesh-targets-yogi-government-over-school-closures-and-liquor-shops-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का योगी सरकार पर हमला: बोले- 26 हजार स्कूल बंद किए, 27 हजार शराब की दुकानें खोलीं; अब जनता देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का योगी सरकार पर हमला: बोले- 26 हजार स्कूल बंद किए, 27 हजार शराब की दुकानें खोलीं; अब जनता देगी जवाब
Wed, 18 Nov 2026 06:49 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:49 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का भरोसा जताया। कहा कि वनस्पति के चक्कर में गोरखपुर भी बदनाम हुआ है। लखनऊ में एक दुखी मां से कहा गया था कि हमें भाषण नहीं सुनना है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर का अपमान किसी ने किया है तो इसी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर के चौरीचौरा में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चौरीचौरा के देवकही में बुधवार को आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्कूलों के बंद होने और शराब की दुकानों की संख्या बढ़ने का मुद्दा उठाकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए, जबकि 27 हजार शराब की दुकानें खोल दी गईं। गरीबों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता इसका जवाब देगी। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लोगों की जरूरत के मुताबिक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और बंद पड़ी मिलें खुलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में सबसे खराब
अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में सबसे खराब है और प्रदेश में गोरखपुर की स्थिति सबसे खराब है। उन्होंने दावा किया कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में दलित उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले हैं। पुलिस पर ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां लोगों को जूते चटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी और परिवारवाद पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि वह कहते हैं कि तब हम भैंस चराते थे। क्या भैंस चराना खराब काम है? परिवारवाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी शुरुआत किसने की? इतने साधु-संतों के रहते मठ का उत्तराधिकारी किसे बनाया गया। जो लोग उत्तराधिकारी बनने से पहले बस और ट्रक चलवाने की व्यवस्था में थे, वे आज विरासत की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव विरासत को अलग नजरिये से देखते थे।
पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा
सपा प्रमुख ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि सबसे अधिक पेपर लीक उत्तर प्रदेश में हुए। गोरखपुर में करीब 500 प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां अजय कुमार सिंह टप्पू की बात करने आए थे, लेकिन बात अजय सिंह बिष्ट की करनी पड़ रही है।
गोरखपुर की सभी सीटें जीतने का जताया भरोसा
अखिलेश यादव ने गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का भरोसा जताया। कहा कि वनस्पति के चक्कर में गोरखपुर भी बदनाम हुआ है। लखनऊ में एक दुखी मां से कहा गया था कि हमें भाषण नहीं सुनना है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर का अपमान किसी ने किया है तो इसी सरकार ने किया है। शिक्षक निर्वाचन में भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि गोरख धंधे के जरिये चुनाव जीत लिया गया। सरकार ने घोड़े वाली चाल चली, जिसे वे समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
