{"_id":"5e5d172c8ebc3eebc303ce27","slug":"two-children-die-after-drowning-in-well-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बरात में डांस करना पड़ गया भारी, कुएं में गिरे बराती, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बरात में डांस करना पड़ गया भारी, कुएं में गिरे बराती, दो की मौत
Mon, 02 Mar 2020 08:17 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक कान्हा की फाइ फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार गांव में रविवार रात बरात में डीजे पर डांस करते समय चार लोग कुएं में गिर गए। इसमें दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार गांव में रविवार की रात राधेश्याम गुप्ता के घर बरात आई थी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 11 बजे द्वारपूजा के दौरान डीजे चल रहा था। बरात और गांव के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर गांव के कक्षा दो में पढ़ने वाला कान्हा (7) और कक्षा तीन में पढ़ने वाला पवन गुप्ता (11) भी था। दोनों डीजे पर डांस करने लगे। इसी बीच रास्ते के बगल कुएं में दोनों गिर गए। साथ ही दो अन्य लोग भी कुएं में गिर पड़े। किसी तरह से दो लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, घंटों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद ही जोगिया पुलिस रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा करके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस रात में ही गांव में पहुंच गई थी। परिजनों के कहने पर शव का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया गया है।
एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में छाया मातम
देवरा बाजार गांव में सोमवार को मातम छाया रहा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कान्हा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। इकलौता पुत्र की मौत से दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। कान्हा की मां रोते हुए बेहोश हो जा रही है। वहीं, पिता का भी कुछ यही हाल था। इसके अलावा पवन के घर भी यही स्थिति देखी गई। परिजनों के साथ दोनों घरों पर लोगों की भीड़ रही। आनेवाले सबकी आंखें नम थे।