Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brothers returning from a DJ event assaulted; FIR registered against four individuals

Gorakhpur News: डीजे कार्यक्रम से लौट रहे दो भाइयों को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Fri, 27 Nov 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two brothers returning from a DJ event assaulted; FIR registered against four individuals
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के भरगाई गांव में डीजे कार्यक्रम से घर लौट रहे दो भाइयों को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सत्येंद्र साहनी ने पुलिस को बताया कि वह गांव में रक्षा के घर आयोजित नहान कार्यक्रम में डीजे लगाने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने पर गांव के डब्लू, अर्जुन, संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के चनाहेवा निवासी सूरज और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह अचेत होकर गिर पड़े। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उनके भाई नीलेश को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों भाइयों के सिर में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कैंपियरगंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed