{"_id":"623ea127febbcc62b61b82b7","slug":"two-brothers-playing-outside-house-are-missing-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर के बाहर खेल रहे दो भाई लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर के बाहर खेल रहे दो भाई लापता, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 26 Mar 2022 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:44 AM IST
सार
गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के रसूलपुर झुंगिया गांव से आठ और छह वर्ष के दो भाई बृहस्पतिवार को लापता हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घर के बाहर खेल रहे थे और अचानक लापता हो गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार निषाद के बेटे राजवीर (8) और रितेश (6) बृहस्पतिवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे थे। काफी देर तक घर के अंदर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात तक तलाश के दौरान बच्चों के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार की रात 12 बजे परिजन गुलरिहा थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस तत्काल गांव पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव के आसपास के पोखरों में भी तलाश की।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।