{"_id":"6af4d9bf9d2b4f50f804341a","slug":"two-brothers-beaten-for-objecting-to-obscene-songs-fir-registered-against-11-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1514771-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अश्लील गाने का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा, 11 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अश्लील गाने का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा, 11 पर प्राथमिकी
Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। क्षेत्र के एक गांव में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि डीजे संचालक ने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में विनीत और विश्वजीत घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डीजे संचालक राकेश यादव समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव में डीजे पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था। विनीत और विश्वजीत ने इसका विरोध करते हुए गाना बंद करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर डीजे संचालक राकेश यादव ने दोनों भाइयों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि सभी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोनों भाइयों को कड़े आदि से पीटना शुरू कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राकेश यादव समेत 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।