{"_id":"5fcb15fe436d00773a7084d0","slug":"two-boys-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहे थे तीन दोस्त, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहे थे तीन दोस्त, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत
Sat, 05 Dec 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महाबीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, महाबीर छपरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
मृत विकास और सोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के मेहरौली ढाबे के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार तीनों लोग मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गीडा के पेवनपुर निवासी सोनू निषाद (20) पुत्र योगेंद्र निषाद और विकास निषाद (15) पुत्र नंद कुमार के रूप में हुई। वहीं गौतम (12) पुत्र वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। तीनों बाइक से बांसगांव क्षेत्र के तियर गांव में एक वरक्षा कार्यक्रम में गए थे। देर शाम घर आते समय मेहरौली ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सोनू और विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौतम का उपचार चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन