{"_id":"60b4e711d5164d13343a0895","slug":"two-boy-beaten-in-one-side-love-at-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एकतरफा मोहब्बत में दो आशिकों की हुई जमकर पिटाई, रॉग नंबर पर बात करना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एकतरफा मोहब्बत में दो आशिकों की हुई जमकर पिटाई, रॉग नंबर पर बात करना पड़ा भारी
Mon, 31 May 2021 07:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 07:09 PM IST
सार
- महिला ने एक स्थान पर बुलाकर परिजनों के साथ मिलकर पीटा
- भाई की तहरीर पर दोनों पर छेड़खानी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकतरफा मोहब्बत करना दो आशिकों को भारी पड़ गई। महिला ने उन्हें पहले मिलने के लिए एक ही स्थान पर बुलाया और फिर परिजनों से उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला...
मामला पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 22 वर्षीय महिला के मोबाइल फोन पर चार माह पहले अज्ञात मोबाइल नंबर से एक युवक का फोन आया था तो महिला ने रॉग नंबर बताकर फोन काट दिया। युवक महिला का फोन जानने के बाद कुछ दिनों के अंतराल पर बार-बार फोन करता रहा और उल्टी सीधी एकतरफा प्यार भरी बातें रहा।
विज्ञापन
वहीं सोमवार सुबह महिला अपने परिवार के साथ बैठी थी। इसी दौरान युवक का फोन आ गया। जिसकी सारी जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। उन्होंने महिला के माध्यम से ही युवक को पथरा कस्बे में बुलाया।
विज्ञापन
युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बुलाए स्थान पर पहुंच गया। वहां पहुंचकर दोनों युवक महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों भी पहुंच गए।
उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवकों की पहचान गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी मकसूद और हुसैन के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के विरूद्ध छेड़खानी सहित अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की छानबीन जारी है।