फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bed temporary hospital to be built in Gorakhnath temple

खिचड़ी मेला: गोरखनाथ मंदिर में बनेगा दो बेड का अस्थायी अस्पताल, नौ अस्पतालों को किया गया अलर्ट

Thu, 06 Jan 2022 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Two bed temporary hospital to be built in Gorakhnath temple
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में दो बेड का अस्पताल खोला जाएगा, साथ ही हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं मंदिर के आसपास नौ निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को ओर से इन अस्पतालों के प्रबंधकों को पत्र जारी करते हुए अस्पतालों को ऑक्सीजन से लेकर सभी संसाधनों से लैस करने को कहा गया है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति महापर्व के अवसर पर 14 व 15 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी से निपटने के लिए नौ निजी अस्पतालों को चिन्हित कर अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में एंबुलेंस के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ और डॉक्टर की टीमें लगाई जाएंगी। वहीं विभाग ने प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों को पत्र जारी कर एंबुलेंस और इमरजेंसी संबंधित संसाधनों आदि सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्राइवेट हॉस्पिटल

  • - गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय  
  • - आनंद लोक हॉस्पिटल गोरखनाथ
  • - गोरखपुर चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर राजेंद्र नगर
  • - शतायु हॉस्पिटल सोनौली रोड
  • - कान्हा हेल्थ केयर सोनौली रोड
  • - इशिता हॉस्पिटल
  • - जेपी हॉस्पिटल निकट गोरखनाथ
  • - कात्यायनी हॉस्पिटल गोरखपुर
  • - खेतान हॉस्पिटल गोरखपुर


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि खिचड़ी मेले को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। मंदिर परिसर के आसपास के नौ प्राइवेट हॉस्पिटलों को चिन्हित कर उन्हें तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed