{"_id":"669da52e75ed01f8050e142a","slug":"two-beaten-for-not-paying-interest-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-627927-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ब्याज के रुपये नहीं देने पर दो को पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ब्याज के रुपये नहीं देने पर दो को पीटा, केस
Mon, 22 Jul 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के बेदौली गांव में मूलधन से ज्यादा ब्याज चुकाने के बाद भी मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। उसको बचाने पहुंचे एक ग्रामीण को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बेदौली गांव की रंजीता देवी पत्नी रामसकल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक वर्ष पहले गांव के रामचंद्र यादव से 28 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। अब तक वह 50 हजार रुपये दे चुकी हैं, लेकिन वे और एक लाख की मांग कर रहे हैं। उसने 15 दिन का और समय मांगा तो आरोपी ने उसके घर पर चढ़कर गाली दी और फिर शनिवार रात 9 बजे उसके बेटे पवन गोंड़ को दरवाजे के सामने पकड़कर लाठी-डंडों से पिटने लगे। पिटाई से वह बेहोश हो गया।
बेटे को बचाने पहुंचे गांव के सूरज सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिए। ग्रामीणों के जुटने पर बेटे की जान बच सकी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामचंद्र यादव, उसकी पत्नी व दो बेटों, दो लड़कियों के खिलाफ बीएनएस की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।