फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrested with Robbed mobile phone in three hours at Gorakhpur

गोरखपुर: लूटा गया मोबाइल फोन तीन घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 07 Jan 2022 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 02:26 PM IST
सार

कैंट पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की। दुकान पर बेचने पहुंचे थे, खाते में ट्रांसफर भी करा लिए थे 42 हजार।

विज्ञापन
two arrested with Robbed mobile phone in three hours at Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कैंट पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को तीन घंटे के भीतर बलदेव प्लाजा स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फोन बेचने पहुंचे थे। खाते में 42 हजार रुपये दुकानदार ने ट्रांसफर भी कर दिए थे, तभी पुलिस पहुंच गई। दुकानदार की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कैंट के रुस्तमपुर निवासी आयुश शाही और सन्नी पांडेय के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि मोहद्दीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट की घटना की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन का लोकेशन बलदेव प्लाजा मिल गया। पुलिस तत्काल पहुंची और एक दुकान पर मोबाइल फोन बेच रहे दो युवकों को पकड़ ली। पूछताछ में घटना में इस्तेमाल बाइक के बारे में जानकारी दी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के तीन घंटे के भीतर लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed