{"_id":"6a72540635e8b916080d6717","slug":"two-arrested-for-allegedly-abetting-property-dealers-suicide-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1408476-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्राॅपर्टी डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्राॅपर्टी डीलर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने प्राॅपर्टी का काम करने वाले रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में मंगलवार सुबह दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पथरा गांव निवासी रोहित जायसवाल प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि 28 जुलाई को बड़गो गांव निवासी मदन यादव और रामभजन यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर प्रताड़ित किया। उनसे जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने के बाद रोहित ने पूरी घटना की जानकारी अपनी पत्नी राजनंदिनी को दी थी।
आरोप है कि मानसिक तनाव में रहने के बाद दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे रोहित ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के अगले दिन मां कुसुम की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने मदन यादव, रामभजन यादव और राजन यादव के खिलाफ धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर लिया।