फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two animal smugglers running away after attacking the police team arrested

UP News: पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक महीने में चौथे गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 05 Jul 2022 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jul 2022 02:58 PM IST
सार

मुखबिर से सूचना मिली कि जीप सवार तस्कर पशुओं को उठाने जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और शहीद मुबारक खां मोड़ के पास आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों ने अपनी गाड़ी से पुलिस की जीप में ठोकर मारते हुए फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Two animal smugglers running away after attacking the police team arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में राजघाट पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो पशु तस्करों को रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग निकले। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया। इस मामले में लोक संपत्ति अधिनियम, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौरीचौरा इलाके के दुधई गांव निवासी हरेंद्र भारती और यहीं के लालबाबू भारती के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजघाट थानेदार संजय कुमार मिश्र, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ रविवार रात गश्त पर थे।
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि जीप सवार तस्कर पशुओं को उठाने जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और शहीद मुबारक खां मोड़ के पास आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों ने अपनी गाड़ी से पुलिस की जीप में ठोकर मारते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान हो गई है, उनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
 

गिरोह का सरगना है विक्की

पकड़े गए पशु तस्करों ने पूछताछ में अपने सहयोगियों का नाम विक्की और संजय बताया। दोनों ही चौरीचौरा के रहने वाले हैं। विक्की ही पशु तस्करों के गिरोह का सरगना है। वह अब तक तीन बार शहर में पशुओं को उठाने आ चुका है। एक बार में वह तीन से चार गोवंश को लादकर बिहार ले जाकर बेच देता है।

एक महीने में चौथे गिरोह का पर्दाफाश

पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रविवार रात पुलिस को चौथी बड़ी सफलता मिली है। एक महीने के भीतर पुलिस चार गिरोहों का पर्दाफाश कर 12 पशु तस्करों को जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस का अभियान जारी रहेगा। दरअसल, गोरखपुर में पशु तस्करों का आतंक काफी बढ़ गया था, जिस वजह से इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed