{"_id":"62ea0fb8fa62660078242dc4","slug":"two-accused-of-molesting-and-beating-teenager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: किशोरी से छेड़खानी व पिटाई के दो आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: किशोरी से छेड़खानी व पिटाई के दो आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर हुई थी मारपीट
Wed, 03 Aug 2022 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:33 AM IST
सार
चौरीचौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी व उलाहना देने पर पिटाई करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। उधर, घायल किशोरी को परिजनों ने नर्सिंग होम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। सोमवार को गांव के ही दो युवकों ने उससे छेड़खानी की थी। घर आकर उसने आपबीती बताई तो मां व भाई उसे साथ लेकर आरोपियों के घर पहुंच गए थे। इस दौरान तीनों की आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई से किशोरी के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाई ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
चौरीचौरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपी को जेल भेजा
चिलुआताल पुलिस ने छेड़खानी व धमकी देने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के जगतबेला निवासी असलम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। मंगलवार केे जमुआड़ फोरलेन के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो