{"_id":"64e084647988e46a84021387","slug":"two-accused-of-kidnapping-for-marriage-arrested-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी के लिए अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में किया था वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी के लिए अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में किया था वारदात
Sat, 19 Aug 2023 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:29 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर के पास रहने वाली एक युवती से एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे ने दोस्त के साथ उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि चाकू दिखाकर मुंह दबाकर अपहरण करने के बाद अपने घर लेकर चला गया। पुलिस ने 13 अगस्त को युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था।
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे गए। आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार के कालाबन निवासी अर्पित कुमार और चोरीचौरा के महदेवा निवासी मुमताज के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि अर्पित उसके घर के पास दुकान चलाता है। चार अगस्त को वह शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अर्पित अपने दोस्त मुमताज के साथ आया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी से इन्कार करने पर उसने चाकू निकाल लिया और मुंह दबाकर बोला कि अगर शादी नहीं करोगी तो हत्या कर दूंगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंटरनेट स्लो के बहाने लोगों को ठगते थे जालसाज, कराया था कंपनी का फर्जी रजिस्ट्रेशन
इसके बाद अर्पित ने कार में जबरन बैठा लिया और अपने घर चला गया। वहां पर अर्पित के पिता ने सारी बात जानी तो उन्होंने युवती के भाई को फोन पर सूचना दी। इसके बाद भाई किसी तरह से युवती को घर ले गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।