फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused of brutally beating young man arrested

Gorakhpur News: युवक की बेरहमी से पिटाई के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 22 Feb 2023 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Feb 2023 12:26 PM IST
सार

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कई घटनाएं खुली हैं। इस घटना में भी हर घर कैमरा अभियान के तहत लगे कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की है। उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन
Two accused of brutally beating young man arrested
घर पर कैमरा लगवाने के लिए आशीष गुप्ता को एडीजी जोन अखिल कुमार प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर उत्तरी में युवक की बेरहमी से पिटाई के दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन


उसकी मदद से पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान करते हुए दो की गिरफ्तारी की है। सीसीटीवी कैमरा लगवाने आशीष गुप्ता को उनके घर जाकर एडीजी अखिल कुमार ने सम्मानित भी किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हुमायूंपुर निवासी सनी सिंह और मुदित पांडेय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हुमायूंपुर उत्तरी अनूप शर्मा (22) से मारपीट हुई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने शिवेंद्र सिंह उर्फ सनी, मुदित नारायण, आशीर्वाद साकनरि, प्रांजल चौहान, गोलू यादव और राजा के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कई घटनाएं खुली हैं। इस घटना में भी हर घर कैमरा अभियान के तहत लगे कैमरे की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की है। उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed