{"_id":"62e399269ce2ef6c7842b6f3","slug":"two-accused-involved-in-murder-of-history-sheeter-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल दो आरोपियों को भेजा गया जेल, CCTV से हुई थी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल दो आरोपियों को भेजा गया जेल, CCTV से हुई थी पहचान
Fri, 29 Jul 2022 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:00 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा है। दरअसल, पुराना गोरखपुर मोहल्ले में इमामाबाड़ा के पास का रहने वाला मेराजुल गोरखनाथ थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। 25 जुलाई को लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामिया नगर में हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की, फिर गिरफ्तारी का सिलसिला तेज किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखनाथ के नथमलपुर निवासी असहर खान और तौसिफ अली के रूप मे हुई है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन लोगों के चेहरे भी पहचाने गए हैं, जिन्हें मृतक के परिजनों ने नामजद आरोपी नहीं बनाया था।