{"_id":"63636255ef80781e803ea518","slug":"two-accused-involved-in-murder-of-a-utensil-trader-arrested-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बर्तन व्यापारी की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू मारकर ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बर्तन व्यापारी की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू मारकर ली थी जान
Thu, 03 Nov 2022 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:10 PM IST
सार
डांगीपार में बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या में शामिल दो और आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान लहसड़ी के खैरा टोला निवासी गोविंद निषाद व मुरलीधर के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के डांगीपार में बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या में शामिल दो और आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान लहसड़ी के खैरा टोला निवासी गोविंद निषाद व मुरलीधर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, 26 अक्तूबर को डांगीपार में विक्की वर्मा की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में विक्की वर्मा की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच में दो अन्य आरोपियों का नाम सामने आया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार को दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन