फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two accused arrested

गोरखपुर: दंपती की होशियारी से पकड़े गए मुफ्त सफाई का झांसा देकर गहने उड़ाने वाले जालसाज

Thu, 15 Oct 2020 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested
जालसाजों को पकड़वाने वाले दंपती। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल सिकरी गांव में एक दंपती की जागरूकता से मुफ्त सफाई के बहाने गहने उड़ाने वाले दो जालसाज दबोच लिए गए। ये वही जालसाज हैं, जिनकी सीसीटीवी में कैद फोटो पुलिस ने जारी की थी। जालसाजों को महिला ने पहचान लिया और पति को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों जालसाजों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के बताए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं का पर्दाफाश हो जाएगा। यह भी पता चलेगा कि कोई गिरोह तो नहीं है, जो इस तरह के वारदातों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में मुफ्त में गहने चमकाने का लालच देकर लाखों के जेवर लेकर जालसाज चंपत हो चुके हैं। तिवारीपुर इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां जालसाजों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जालसाजों से लोगों को सजग रहने और उनकी सूचना देकर पकड़वाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की थी। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का भी लोगों ने संज्ञान लिया। इसका असर यह हुआ कि जालसाज दबोच लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे धरे गए जालसाज

एक अपाचे बाइक से दो युवक खोराबार इलाके के जंगल चंवरी निवासी अजय सिंह उर्फ बब्लू के यहां पहुंचे। उस वक्त घर में अजय की पत्नी पूनम थीं। एक बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा, दूसरा अजय सिंह के घर पहुंचा। उसने पूनम से कहा कि वह कंपनी की तरफ से बर्तन, जेवर आदि की सफाई करने वाला पाउडर बेच रहा है। मुफ्त में गहनों की सफाई भी करते हैं। पूनम समझ गईं कि ये वही जालसाज है। उसे घर में बुलाकर बैठा लिया। कहा-तुम लोग ऐसे ही खराब सामान बेचकर चले जाते हो। उन्होंने जालसाज को उलझाने के लिए तांबे का लोटा चमकाने के लिए दे दिया।

जालसाज लोटा चमकाने में जुटा था, इसी बीच पूनम ने फोन कर पति अजय सिंह को सूचना दी। अजय सिंह फौरन घर पहुंचे। उन्होंने पहले बाइक लेकर खड़े युवक, फिर लोटा चमका रहे उसके साथी को अन्य सहयोगियों की मदद से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने दोनों जालसाजों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 
सिक्टौर की महिला का जेवर उड़ाया
खोराबार इलाके के सिक्टौर गांव की रहने वाली महिला सलहंता देवी को सफाई का झांसा देकर जालसाजों ने उनके जेवर हड़प लिए। जालसाज उनकी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। महिला के पति ने खोराबार पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed