फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for creating fake videos for likes and views.

Gorakhpur News: लाइक-व्यूज के लिए फर्जी वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for creating fake videos for likes and views.
गोरखपुर। लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति की अधिवक्ता के वेश में युवक द्वारा जूते से पिटाई का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहपुर के राप्तीनगर फेज-1 निवासी प्रिन्स शर्मा और उत्तरटोला निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काली सदरी और सफेद शर्ट पहना युवक बाइक से पहुंच कर वर्दीधारी को रोकता है। दोनों के बीच नौकायन में स्टंट की घटना और युवक के पिता को थाने ले जाने को लेकर कहासुनी होती है। इसके बाद दोनों सड़क पर भिड़ जाते हैं। वीडियो में युवक वर्दीधारी की जूते से पिटाई करता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं। इसे पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच विवाद बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। शाहपुर पुलिस और साइबर टीम की जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। पुलिस के अनुसार, वीडियो में पुलिसकर्मी की वर्दी पहने व्यक्ति पुलिस विभाग में तैनात नहीं है। इसी तरह अधिवक्ता के रूप में दिखाई दे रहा युवक भी वास्तविक अधिवक्ता नहीं है। लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए फर्जी घटना तैयार कर वीडियो बनाया गया था। पुलिस का आरोप है कि वीडियो के जरिये पुलिस और अधिवक्ता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजुल सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रिन्स शर्मा और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस वीडियो बनाने और उसे वायरल करने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed