{"_id":"64a28217ab3577675b063173","slug":"twin-brother-and-sister-came-from-delhi-to-seek-blessings-from-yogi-adityanath-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार: योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने दिल्ली से आए मासूम, CM ने दी दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार: योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने दिल्ली से आए मासूम, CM ने दी दीक्षा
Mon, 03 Jul 2023 01:39 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:39 PM IST
सार
नई दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ गोरखनाथ मंदिर आए हुए थे। इसी दौरान वह परिवार के साथ सीएम योगी से मिले।
विज्ञापन
सीएम ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने दिल्ली से जुड़वा भाई-बहन पहुंचे। सीएम ने उन्हें स्नेह और आशीष दिया। इसी के साथ सीएम ने भाई को संस्कार की यह दीक्षा भी दी कि बहन का गुरु की भांति ही सम्मान करो। उन्होंने भाई से बहन के पांव स्पर्श कराए और आशीर्वाद दिलाया।
विज्ञापन
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ गोरखनाथ मंदिर आए हुए थे। इसी दौरान वह परिवार के साथ सीएम योगी से मिले। योगी ने सबको आशीर्वाद तो दिया ही जुड़वा भाई-बहन पर खूब स्नेह भी लुटाया।
विज्ञापन
वहीं, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा की। साथ ही मंदिर की गोशाला में गोवंश की सेवा कर उन्हें गुड़ खिलाया। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पूजन का अनुष्ठान सुबह 5 से 7 बजे तक चला। सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई।
विज्ञापन
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी गुरुओं और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि विधान के साथ पूजन किया। साथ ही देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की। वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए। सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया।