फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 Sub-Inspectors from 2023 batch have been assigned responsibility of Police Outpost In-charge for first time

जिले में मिली नई तैनाती: 22 दरोगाओं के तबादले, 2023 बैच के 12 को पहली बार मिली चौकी की कमान

Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 22 दरोगाओं का तबादला कर दिया गया। इसमें वर्ष 2023 बैच के 12 दरोगाओं को पहली बार पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
12 Sub-Inspectors from 2023 batch have been assigned responsibility of Police Outpost In-charge for first time
एसएसपी डॉ कौस्तुभ

विस्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 22 दरागाओं का तबादला कर दिया गया। इनमें वर्ष 2023 बैच के 12 दरोगाओं को पहली बार पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, दरोगा ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस लाइन से एसएसपी कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को पीपीगंज थाने से धर्मशाला चौकी, आभाश मिश्र को सहजनवा से जंगल कौड़िया चौकी, रजनीश मिश्र को चौरीचौरा से डुमरीखास चौकी व अनीश सिंह को पिपराइच से बैलो चौकी भेजा गया है।

विज्ञापन

आदित्य उपाध्याय को रहमतनगर चौकी से जंगल धूसड़ चौकी, आनंद उपाध्याय को रामगढ़ताल से रहमतनगर चौकी, शशिकिरण सिंह को पटनाघाट से कौवाबाग चौकी और रजत त्रिपाठी को गोरखनाथ से नथमलपुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह आलोक शुक्ल को बेलघाट से एयरफोर्स चौकी, अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर चौकी, देशराज सरोज को तिवारीपुर से पादरी बाजार चौकी, पंकज कुमार को रामगढ़ताल से सूर्यविहार चौकी, आदर्श पांडेय को गुलरिहा से घघसरा चौकी, अंकुर सिंह को चौरीचौरा से बरही चौकी, आशुतोष वर्मा को राजघाट से चीनीमील चौकी, शालिनी पांडेय को कोतवाली से जाफरा बाजार चौकी, जय प्रकाश त्रिपाठी को खोराबार से पटनाघाट चौकी, हरिओम सिंह को रामगढ़ताल से नौकायान चौकी व राजेन्द्र सिंह को बेलघाट से हरनही चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed