{"_id":"6ac418b26dde514564048df0","slug":"twelve-candidates-including-bjps-dhruv-tripathi-and-ajay-singh-filed-their-nominations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1475942-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह समेत 12 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह समेत 12 ने किया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सोमवार को गहमागहमी के बीच भाजपा प्रत्याशी एवं एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राम प्रताप राम सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशियों ने के समर्थन में पहले सभा हुई और इसके बाद जुलूस की शक्ल में कमिश्नर कोर्ट तक पहुंचे।
सोमवार को ज्यादा संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। दोपहर करीब 12 बजे से गहमागहमी बढ़ने लगी। शिक्षक निर्वाचन को लेकर नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नरायण गुट) से डॉ राकेश सिंह और माध्यमिक शिक्षक संघ (प्रबुद्ध गुट) से राम प्रताप राम, निरंकार राम त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह, संगीता सिंह, देव भास्कर तिवारी, राजेश पांडेय, दिनेश कुमार मिश्र, शिव श्याम यादव, पंकज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दो सेटों में और पहले नामांकन कर चुके सत्यपाल सिंह ने दोबारा एक सेट में नामांकन दाखिल किया। मंगलवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव, तथा रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त न्यायिक अजय राय भी मौजूद रहे।