फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tulsi marriage ceremony started with mehndi and turmeric

Gorakhpur News: मेहंदी व हल्दी से शुरू हुई तुलसी विवाह की रस्म

Thu, 23 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tulsi marriage ceremony started with mehndi and turmeric
- कान्हा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित हो रहा है दो दिवसीय विवाह समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कान्हा सेवा संस्थान की ओर से दो दिवसीय तुलसी विवाह समारोह की शुरुआत बुधवार को हुई। समारोह के पहले दिन भगवान सत्यनारायण की कथा, माता तुलसी की मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की कथा से हुई। पंडित हरेंद्र त्रिपाठी ने मुख्य यजमान अनुपम कुमार को कथा सुनाई। अपराह्न तीन बजे भजन गायक सुजीत सैनी के भजनों की प्रस्तुति के साथ विवाह के मांगलिक विधियों की शुरुआत हुई। शाम को संस्था की स्मृति गुप्ता, रंजीत बरनवाल, रिंकी गुप्ता, प्रियंका, प्रतिभा पांडेय, शालिनी गुप्ता, अनिता वर्मा, सुनैना पांडेय, रूपा वर्मा ने तुलसी माता को हल्दी और मेहंदी लगाई। बृहस्पतिवार को विवाह की रस्म पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुपम कुमार, रवि खेमका, आचार्य बृजेश मणि मिश्र, राजकुमार, दीपराज, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed