फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tuberculosis patients to get home delivery of medicines in Gorakhpur

गोरखपुर: एक कॉल पर टीबी मरीजों को घर पहुंचाई जाएगी दवा, इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

Mon, 07 Jun 2021 03:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Jun 2021 03:58 PM IST
सार

जिला क्षय उन्मूलन कार्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर। टीबी मरीजों को कोविड से बचाने के लिए उठाया गया कदम। स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लिए चिकित्सक से करें संपर्क।

विज्ञापन
Tuberculosis patients to get home delivery of medicines in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

टीबी की सहरूग्णता वाले मरीजों के लिए कोविड-19 की बीमारी जटिलताएं बढ़ा देती है। ऐसे में उनका घर से निकलना बिल्कुल उचित नहीं है। टीबी मरीज घर से न निकलें और उन्हें सभी सुविधाएं घर पर ही प्राप्त हो जाएं इसके लिए जिला क्षय उन्मूलन कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने इन नंबर को जारी करते हुए कहा है कि टीबी मरीज संबंधित क्षेत्र के नंबर पर ही संपर्क करें। पहले से पंजीकृत मरीज उन्हीं केंद्रों से जुड़े नंबर पर संपर्क करें जहां से उनकी दवा चल रही है।
विज्ञापन


डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि इन नंबर पर संपर्क करने वालों के घर एक माह तक की दवा अग्रिम पहुंचायी जाएगी। टीबी मरीजों को न तो दवा बंद करनी है और न ही दवा के लिए घर से बाहर निकलना है। उन्हें कोविड नियमों का और भी सख्ती से पालन करना है। उनकी सहूलियत के लिए यह नंबर जारी किये गये हैं। लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि अगर टीबी मरीज को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो रही हैं तो वह चिकित्सक से संपर्क करें। निजी क्षेत्र में इलाज करा रहे मरीजों को दिक्कत हो रही है तो वह संबंधित पब्लिक प्राइवेट मिक्स (पीपीएम) कोआर्डिनेटर के नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन


डॉ. मिश्र ने बताया कि हर ब्लॉक से जुड़े दो से तीन नंबर जारी किये जा रहे हैं। इनमें से किसी भी नंबर पर संपर्क करने पर टीबी की सैंपलिंग व दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर टीबी के लक्षण हैं तो संबंधित नंबर पर संपर्क कर टीबी जांच भी अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिस्थितियों में भी टीबी जांच आवश्यक
डॉ. मिश्र ने बताया कि अगर कोई कोविड मरीज ठीक हो जाता है और उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है, फिर भी खांसी नहीं रूक रही है तो उसकी टीबी जांच अवश्य कराई जानी चाहिए। कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति की जांच कराने पर अगर रिपोर्ट निगेटिव है तब भी टीबी जांच अवश्य करवा लें। टीबी की ट्रूनेट विधि से जांच की सुविधा जिला क्षय रोग केंद्र के अलावा सीएचसी पिपराईच, सीएचसी भटहट, सीएचसी कैंपियरगंज, पीएचसी खोराबार, सीएचसी बड़हलगंज और सीएचसी सहजनवा में भी उपलब्ध है। जांच के बाद अगर किसी मरीज में  टीबी की पुष्टि होती है तो न केवल उसका निःशुल्क इलाज होगा, बल्कि 500 रुपये प्रति माह पोषण के लिए उसके खाते में भी भेजे जाएंगे।

कोई परेशानी हो तो चिकित्सक से करें संपर्क
डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव (जिला क्षय रोग केंद्र) 9839212329
डॉ. शमीम अंसारी (बीआरडी मेडिकल कालेज) 9359724433
डॉ. सुनील सिंह (जिला क्षय रोग केंद्र) 6388353538

निजी अस्पताल से इलाज ले रहे पीपीएम से करें संपर्क
अभय नारायण मिश्रा (जिला क्षय रोग केंद्र) 9125765273
मिर्जा आफताब बेग (जिला क्षय रोग केंद्र) 9454580562

दवा चाहिए तो संबंधित नंबर पर करें संपर्क
गोविंद कुमार (जिला क्षय रोग केंद्र) 9455366250
मनोज कुमार (कैंपियरगंज) 8423571618
विमलेश चौरसिया (गोला) 9793132767
संजय कुमार सिन्हा (पिपराईच) 9450553134
इमाम अली (ऊरवा) 9838187359
महेश साहनी (बीआरडी मेडिकल कालेज) 9956186663
राकेश प्रताप (बांसगांव) 6387001132
सद्दाम हुसैन (भटहट) 8896606007
अमित  कुमार (ब्रह्मपुर) 9451380232
दीपक सिंह (जंगल कौड़िया) 8127148601
रविंद्र कुमार (गगहा) 8382989589
विनोद कुमार (कौड़ीराम) 9161330325
राजेश यादव (खोराबार) 9935535262
जयकिशन यादव (पाली) 9415275566
रत्नेश चंद (पिपरौली) 9532064827
मयंक श्रीवास्तव (जिला क्षय रोग केंद्र) 8181815792
अमित मिश्रा (बीआरडी मेडिकल कालेज 8382935079
दीनानाथ (बेलघाट) 8279702272
 

राघवेंद्र तिवारी (जिला क्षय रोग केंद्र) 9936918950
धर्मेंद्र कुमार (बांसगांव) 9838233908
संजय कुमार (कैंपियरगंज) 9125671788
फिरोज अहमद (बड़हलगंज) 8808622221
केशव धर दूबे (पिपराईच) 9415984673
अरशद आलम (सहजनवां) 8574202435
रमेश चौहान (सरदारनगर) 9889546060
बृजेश चंदन (ऊरवा) 7408536951
पिंटू सिंह (बीआरडी मेडिकल कालेज 9795203274
भारत चंद (जिला क्षय रोग केंद्र) 9839538477
ओम प्रकाश (जिला क्षय रोग केंद्र) 8726385838
रंजीत यादव (बीआरडी मेडिकल कालेज) 9795798458
स्वतंत्र कुमार (जिला क्षय रोग केंद्र) 9984985013
राम प्रकाश भारती (जिला क्षय रोग केंद्र) 9616115782
अभयनंदन सिंह (जिला क्षय रोग केंद्र) 9889991852
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed