{"_id":"63884302c605df5f0147bafd","slug":"trying-to-cut-trees-by-taking-forest-watchers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वन वाचरों को बंधक बनाकर पेड़ काटने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वन वाचरों को बंधक बनाकर पेड़ काटने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 01 Dec 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:30 AM IST
सार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के पड़रही गांव निवासी रमाशंकर निषाद, हरिओम और 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मिठाबेल पाड़र जंगल में सोमवार की रात वन वाचरों को बंधक बनाकर पेड़ काटने की कोशिश की गई। वन दरोगा पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। झंगहा पुलिस ने बुधवार को वन दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात में वन वाचर भजनलाल व सुशील जंगल में पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान असलहा लेकर आए बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और सागौन का पेड़ काटने की कोशिश की। इसी बीच वन दरोगा अनिल कुमार व बीट प्रभारी रामचंदर पहुंच गए, तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के पड़रही गांव निवासी रमाशंकर निषाद, हरिओम और 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन