{"_id":"63f7028d29045ed12e089178","slug":"trying-to-burn-married-woman-for-not-getting-dowry-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Feb 2023 11:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:37 AM IST
सार
पांच फरवरी को पति शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां व बहन के साथ मिलकर विवाहिता को कमरे में बंद कर पिटाई की। उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। शोर पर पड़ोस के लोग पहुंच गए। किसी तरह महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को लेकर बगल के घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दहेज न मिलने पर इलाके के सीहापार गांव में विवाहिता को जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गीडा क्षेत्र के तेलियाडिह निवासी दयानिधि निषाद की बेटी की शादी चार वर्ष पहले सहजनवां के सीहापार के प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति, सास और ननद शादी के बाद से ही अतरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते है। जबकि, पिता ने विवाह के समय ही अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। मारपीट की शिकायत पर सहजनवां थाने में अगस्त 2022 में पुलिस ने पति को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच फरवरी को पति शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां व बहन के साथ मिलकर विवाहिता को कमरे में बंद कर पिटाई की। उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। शोर पर पड़ोस के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
किसी तरह महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को लेकर बगल के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। दूसरे दिन वह मायके चली गई। विवाहिता की तहरीर पर सास जिलेबा देवी, ननद सुभावती और पति प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos
विवाहिता ने दर्ज कराया मारपीट व छेड़खानी का केस
गीडा इलाके के जैतपुर की रहने वाली विवाहिता ने सास व जेठ पर पिटाई कर पति और दो बच्चियों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने देवर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का पति गाड़ी चलाता है।
आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने पर देवर अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे छेड़खानी करता है। 14 फरवरी को उसकी सास ने उसकी पिटाई की फिर 17 फरवरी को भसुर ने महिला को मारकर उसका सिर फोड़ दिया और घर से निकाल दिया।
आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने पर देवर अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे छेड़खानी करता है। 14 फरवरी को उसकी सास ने उसकी पिटाई की फिर 17 फरवरी को भसुर ने महिला को मारकर उसका सिर फोड़ दिया और घर से निकाल दिया।